भितरवार/मोहना। किसान आक्रोश रैली के बहाने मोहना में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र और राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को किसान विरोधी बताया।
पटवारी ने कहा कि प्रदेश का किसान कर्ज और बढ़ती लागत से जूझ रहा है, जबकि सरकार उद्योगपतियों के हित साधने में लगी है। उन्होंने बजट सत्र से पहले तीन मंत्रियों को हटाने की मांग करते हुए नैतिक जवाबदेही तय करने की बात कही।
सभा में स्थानीय मुद्दों, नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।
