
शिवपुरी। मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा 21 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रवास पर शिवपुरी पहुंच रही हैं। प्रवास के दौरान वे जिले में बाल अधिकारों की स्थिति, बाल संरक्षण व्यवस्थाओं तथा शासकीय एवं अशासकीय बाल देखरेख संस्थाओं की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर समीक्षा करेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. निवेदिता शर्मा दोपहर 12 बजे शिवपुरी स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगी। इसके बाद वे विभागीय स्टेकहोल्डर्स के साथ जिला स्तरीय समन्वय बैठक करेंगी। बैठक में जिले में बाल अधिकारों के संरक्षण तथा बाल देखरेख संस्थाओं की व्यवस्थाओं से जुड़े विषयों की समीक्षा की जाएगी।
आयोग अध्यक्ष अपने प्रवास के दौरान जिले की शासकीय एवं अशासकीय बाल देखरेख संस्थाओं का निरीक्षण भी करेंगी। इसके माध्यम से बाल संरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शिवपुरी में रात्रि विश्राम के बाद डॉ. निवेदिता शर्मा 22 अक्टूबर को श्योपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
