शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति तथा एसडीओपी करैरा विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में दिनारा पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 हजार 400 रुपये नकद एवं ताश की 52 पत्तों की गड्डी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी दिनारा उपनिरीक्षक अरविंद छारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कडोरा लोधी के हार में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर गोरेलाल यादव निवासी सेमरा, हरिओम विश्वकर्मा निवासी टोडा, हरिमोहन यादव निवासी सेमरा, भगवत यादव निवासी बगरौदा, अंकित लोधी एवं संजीव लोधी निवासी कडोरा लोधी को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।
पुलिस ने मौके से 25,400 रुपये नकद और ताश की एक गड्डी जब्त कर सभी छह आरोपियों के विरुद्ध थाना दिनारा में अपराध क्रमांक 263/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद छारी, थनरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनुराधा सिंह सहित प्रधान आरक्षक दीपक कुमार, विशाल सिंह, शरद कुमार तथा आरक्षक शिवम यादव, योगेश मिश्रा, संतोष पाठक, पवन राठौर, प्रदीप कौरव एवं सुरेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
