Toyota eBella और Kia Syros EV
इस सूची में सबसे पहले नाम Toyota eBella का आता है, जो 543 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है और इसे प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। वहीं Kia Syros EV को शहर के उपयोग के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है, जिसकी रेंज करीब 369 किलोमीटर हो सकती है।
Tata Sierra EV और VinFast VF3
इसी कड़ी में Tata Sierra EV की भी वापसी हो रही है, जो 90 के दशक की मशहूर SUV का इलेक्ट्रिक अवतार होगी। यह कार 2026 में लॉन्च हो सकती है और इसमें दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। इसके अलावा वियतनाम की कंपनी VinFast भी भारत में अपनी VinFast VF3 के साथ एंट्री करने जा रही है, जो खासतौर पर शहरों के लिए डिजाइन की गई छोटी इलेक्ट्रिक कार होगी।
Tata Safari EV और Maruti YMC MPV
टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय SUV Tata Safari EV को भी इलेक्ट्रिक अवतार में लाने की तैयारी में है, जिसमें बड़ी बैटरी और नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। वहीं Maruti Suzuki एक नई इलेक्ट्रिक MPV Maruti YMC MPV पर काम कर रही है, जो बड़े परिवारों के लिए किफायती विकल्प बन सकती है। आने वाले समय में भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की भरमार होने वाली है। लंबी रेंज, कम खर्च और बेहतर तकनीक के साथ ये गाड़ियां पेट्रोल-डीजल वाहनों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं।
