
शिवपुरी, 28 अक्टूबर। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में छत्री रोड स्थित पर्यटक स्वागत केंद्र पर मेहंदी, चित्रकला एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के साथ जूनियर और सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके अलावा देशभक्ति, धार्मिक एवं लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने समां बांधा।
परिषद के नोडल अधिकारी पुष्कल प्रताप सिंह के समन्वय से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ जिले की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। आयोजन में सहायक नोडल अधिकारी सौरभ गौड़ एवं प्रबंधक देव सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
